Home छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल एवं असम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हुई...

पश्चिम बंगाल एवं असम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

44
0

क्षेत्रीय एवं प्रदेश संगठन महामंत्रियों की मौजूदगी में प्रवासी प्रभारियों ने साझा किए चुनावी अनुभव

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पिछले छह माह से लगातार चुनावी मैदान में सक्रिय रहे। बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान एवं रणनीतिक कार्ययोजना के माध्यम से संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में यह समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सभी प्रवासी प्रभारियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के चुनावी अनुभव साझा किए। चर्चा में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति पर भी मंथन किया गया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह विजय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी ऊर्जा के साथ पार्टी आने वाले समय में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here