Home छत्तीसगढ़ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया गया, प्राचीन शिव मंदिर सहसपुर में...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया गया, प्राचीन शिव मंदिर सहसपुर में हुआ पूजा एवं रुद्राभिषेक

21
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर समीपस्थ प्राचीन शिव मंदिर सहसपुर में पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक का आयोजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू भी शामिल हुए और विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का जल, दुग्ध एवं अन्य पवित्र सामग्रियों से अभिषेक किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा।


मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता निभाई।
इस धार्मिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here