Home छत्तीसगढ़ विधायक रोहित साहू ने किया बोरसी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का...

विधायक रोहित साहू ने किया बोरसी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

6
0

नरेन्द्र कुमार सेन 

 

गरियाबंद, / फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोरसी में आज राजिम विधायक रोहित साहू ने अटल डिजिटल सेवा केन्द्र (सीएससी भवन) का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2024-25 में स्वीकृत इस भवन का निर्माण ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को शासन की सेवाओं से सहज रूप से जोड़ने के लिए किया गया है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बी.एस. उइके सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केन्द्र के स्थापित होने से गांव के नागरिकों को शासन की ऑनलाइन सेवाएँ अब घर-गाँव में ही आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे छोटे-छोटे कामों के लिए शहर की ओर जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र से युवाओं को डिजिटल प्रशिक्षण, प्रमाण-पत्र सेवाएँ, ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ संबंधी कार्य और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पंजीयन की सुविधाएँ आसानी से मिल सकेंगी। इसके माध्यम से न सिर्फ समय और धन की बचत होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी जागरूकता, रोजगार के अवसर और आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here