● पुलिस लाइन बलौदाबाजार से पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया मोबाइल फारेंसिक वेन को रवाना
● विभिन्न अपराधों, प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों, जैविक साक्ष्य की गुणवत्ता और गति दोनों में आएगा व्यापक एवं प्रभावी सुधार
● अत्याधुनिक कैमरा एवं सूक्ष्मदर्शी से डाटा विश्लेषण, डाटा रिट्रीव की सुविधा भी उपलब्ध, अपराध अनुसंधान एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को और अधिक प्रभावी बनाने मे होगी सहायक सिद्ध
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को गंभीर अपराधों, मर्ग एवं विभिन्न प्रकरणों की जांच को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए अत्याधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन प्रदान किया गया है। यह वैन एक चलता-फिरता वैज्ञानिक प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) के रूप में कार्य करेगी। इस नई तकनीक के आने से अब फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेगी। आज दिनांक 23.05.2026 को पुलिस लाइन बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा द्वारा “मोबाइल फॉरेंसिक वैन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उक्त ‘मोबाइल फॉरेंसिक वैन’ एक चलते-फिरते वैज्ञानिक प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेगी। जघन्य अपराधों, विभिन्न प्रकरणों में त्वरित वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करेगी, जो अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में श्री अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, वैज्ञानिक अधिकारी श्री राजीव कुमार, रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर, निरीक्षक प्रणाली वैद्य प्रभारी साइबर सेल सही पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।




