Home छत्तीसगढ़ 30 लाख के जेवर और नगदी लौटाकर आनंद प्रकाश साहू ने पेश...

30 लाख के जेवर और नगदी लौटाकर आनंद प्रकाश साहू ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

7
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया । बेमेतरा जिले के सिटी प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य आनंद प्रकाश साहू ने ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल पेश करते हुए लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण एवं 37 हजार रुपए नगद से भरा बैग पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 4:30 बजे बेमेतरा निवासी आनंद प्रकाश साहू को सिग्नल चौक (पुराना बस स्टैंड) स्थित अशोक ट्रैक्टर्स के सामने मुख्य मार्ग पर एक लावारिस बैग मिला। उन्होंने बिना देर किए बैग को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में जमा कराया।

बैग की जांच करने पर उसमें लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण एवं करीब 37 हजार रुपए नगद मिले। घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस पर पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने बैग एवं उसमें रखे सामान के वास्तविक स्वामी का पता लगाकर सामग्री सुपुर्द करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं थाना स्टाफ द्वारा बैग के स्वामी की तलाश की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग के स्वामी विजय कुमार सोनी का पता लगाया। इसके बाद बैग सहित सोना-चांदी के आभूषण एवं 37 हजार रुपए नगद, कुल लगभग 30 लाख 37 हजार रुपए, विधिवत उन्हें सुपुर्द किए गए।
अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर विजय कुमार सोनी ने आनंद प्रकाश साहू एवं बेमेतरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश दुबे, सुशील शर्मा, श्रीराम देवांगन, बिठ्ठल सोनी, अशोक सोनी सहित सामाजिक संगठनों, पत्रकार साथियों एवं नगरवासियों ने आनंद प्रकाश साहू को उनके प्रेरणादायक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने कहा कि आनंद प्रकाश साहू ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक मूल्यों का परिचय देते हुए मानवता की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। उनका यह कार्य समाज को यह संदेश देता है कि सच्चाई और ईमानदारी आज भी जीवित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here