Home छत्तीसगढ़ पत्रकारों के लिए आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

पत्रकारों के लिए आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

11
0

 

रायपुर, रायपुर प्रेस क्लब और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की संयुक्त पहल पर पत्रकारों, प्रेस कर्मियों और उनके सहयोगियों के लिए 1 जून से 15 जून 2026 तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पत्रकारों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। साथ ही कई आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी पूरी तरह मुफ्त की जाएंगी, जिससे पत्रकारों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस विशेष शिविर की योजना बनाई गई है। शिविर में शामिल होने के लिए आवश्यक “फ्री कूपन कार्ड” का वितरण 30 मई को आयोजित “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” में किया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, चेंबर ऑफ कॉमर्स से अमर गिदवानी और अनिल जोत सिंघानिया भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here