ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थान खमरिया। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने ग्राम नारदा स्थित प्रसिद्ध बाबा रुक्खडनाथ धाम पहुंचकर पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
ग्राम नारदा का पश्चिममुखी हनुमान मंदिर अपनी अनूठी विशेषता के कारण प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में पहचान रखता है। मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा गाय के गोबर से निर्मित है, जिसे हिन्दुस्तान का अपनी तरह का पहला मंदिर माना जाता है। मंदिर की इस विशेषता का उल्लेख प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भी अपनी कथा के दौरान किया जा चुका है, जिसके बाद इस धाम की प्रसिद्धि और बढ़ी है।
सांसद विजय बघेल ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर इसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र भारतीय सनातन परंपराओं, संस्कृति तथा गौ-संवर्धन के संदेश को समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, ग्राम सरपंच विपिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा रुक्खडनाथ धाम में दर्शन कर प्रदेश एवं देश की उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।




