Home छत्तीसगढ़ स्कूलों में हो सभी बुनियादी सुविधाएं और सौहार्द्रपूर्ण माहौल – कलेक्टर

स्कूलों में हो सभी बुनियादी सुविधाएं और सौहार्द्रपूर्ण माहौल – कलेक्टर

11
0

 

बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के प्रचार्यो को चेतवानी, एक बीईओ को नोटिस के निर्देश

16 जून से स्कूलों में हाजिरी और छुट्टी ऑनलाइन जरूरी,लेट आने पर कटेगा वेतन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर रिजल्ट के लिये शुरू होग़ा मिशन उत्कर्ष

बलौदाबाजार/ राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 16 जून से जिले के स्कूल खुलेंगे और सभी शैक्षणिक गतिविधियों शुरू होंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूल खुलने से पहले पेयजल, बिजली, शौचालय,साफ़ -सफाई जैसे बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा स्कूल का वातावरण बच्चों के लिये प्रतियोगी और सौहार्द्रपूर्ण बनाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री शर्मा ने विगत वर्ष 10 एवं 12 वीं कक्षा के परिणाम की विस्तृत समीक्षा करते हुए बहुत कमजोर प्रदर्शन वाले विकासखंड पलारी,सिमगा एवं कसडोल के कई स्कूल के प्राचायों से कारण पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी चेतवानी देते हुए कहा कि इस बार कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। प्राचार्य पूरे स्कूल की मॉनिटरिंग करें। शिक्षकों की शैक्षिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों पर भी निगरानी रखें और स्कूल का माहौल बेहतर बनाएं। उन्होंने इस दौरान विकासखंड पलारी में अधिकांश स्कूलों का औसत प्रदर्शन,कई स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों के आपसी विवाद कि स्थिति को सुलझाने में नाकाम रहने के कारण बीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने शाला प्रवेश उत्सव कि तैयारी कि समीक्षा करते हुए कहा कि जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बेहतर आयोजन हो जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि,अभिभावको को आमंत्रित किया जाए। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर अभिनन्दन करें। उन्हें गणवेश एवं पुस्तकें देकर उत्साहित करें। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने के बाद शाला विकास समिति कि बैठक का आयोजन एवं टीचर -पेरेंट्स मीटिंग निययत समय पर करने कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्राचार्य व शिक्षक ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और देश का भविष्य उज्ज्वल बनाएं।

ऑनलाइन अटेंडेंस जरुरी- कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 16 जून से सभी स्कूलों में व्हीएसके एप्प के माध्यम से उपस्थिति दर्ज होगी। इसके साथ ही छुट्टी के लिये आवेदन भी ऑनलाइन देना होगा। ऑफ लाईन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि आधा घण्टा लेट स्कूल आने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने प्रतिदिन स्कूलों के अटेंडेंन्स रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के लिये मिशन उत्कर्ष- बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये जिला प्रशासन द्वारा मिशन उत्कर्ष 2026-27 शुरू किया जाएगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि इसके तहत 10 वीं 12 के बच्चों का हर स्कूल में मासिक टेस्ट होग़ा। स्कूल एवं विद्यर्थीवार प्रगति रिपोर्ट बनेगी। स्कूल और बच्चों के प्रदर्शन के अनुसार कमजोर पक्षो के सुधार के लिये रिमेडियल क्लास कि व्यवस्था,ऑनलाइन क्लास कि व्यवस्था होगी। इसके साथ ही 13 विषय के लगभग 130 व्याख्याताओं की पीएलसी टीम गठित की गई है जो स्कूलों का मिनिटरिंग करेंगे। पहले 6 महीने के लिये टेस्ट पेपर की तैयारी की जाएगी। जिन स्कूलों में किसी विषय के शिक्षक नहीं हैं उन स्कूलों में जिला मुख्यालय से ऑनलाइन क्लास की सुविधा होंगी।

*छूटे हुए बच्चों का बनेगा आयुष्मान एवं आधार कार्ड *- समीक्षा के दौरान बहुत से स्कूली बच्चों के आयुष्मान एवं आधार कार्ड अब तक नहीं बनने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री शर्मा ने आयुष्मान कार्ड के लिये नजदीकी पीएचसी में एवं आधार कार्ड के लिये चिहांकित स्कूलों का नजदीकी सीएससी केन्द्र सेवा या सेतु केन्द्र के माध्यम से अगले 31 जुलाई तक बनवाने के निर्देश दिये।

बैठक में जर्जर स्कूल भवनों, शिक्षकों की संख्या,आपार आईडी, यूडाइस, गणवेश,पाठ्यपुस्तक वितरण,माध्यन्ह भोजन,नेवता भोज आदि पर विस्तृत चर्चा कर जरुरी निर्देश दिये गये।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,एसडीएम प्रकाश कोररी,दीपक निकुंज,डीईओ
संदीप शर्मा सहित डीएमसी,बीईओ,बीआरसी एवं प्राचार्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here