Home छत्तीसगढ़ लोकनाथ पांडे का देव लोक गमन

लोकनाथ पांडे का देव लोक गमन

121
0

 

ब्यूरो चीफ संतोष साहू

भाटापारा। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी श्री लोकनाथ पांडे का आज 75 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया। महावीर वार्ड निवासी श्री पांडे अपने व्यवहार से काफी लोकप्रिय थे स्पष्टवादी एवं ईमानदारी की मूर्ति थे।आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई। हथनी पारा वार्ड के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम संस्कार में भारी संख्या में वार्ड वासी एवं नगर वासी उपस्थित हुए।
आज भाटापारा में उनका अंतिम संस्कार हुआ, 75 वर्ष की आयु में मित्र के अचानक चले जाने से उनकी पूरी मित्र मंडली बहुत दुखी है। मित्रों में उमाशंकर नायक, राजेंद्र धर दीवान, जगदीश गंगवानी,नारायण भूषणिया, नलनीकांत मिश्रा, पन्ना गुप्ता, आदि ने अपने मित्र को अंतिम बिदाई दी। प्रतिष्ठित नागरिक श्री विनोद अग्रवाल, श्री राम रतन मुंधड़ा आदि भी उपस्थित रहे।ईश्वर से प्रार्थना की कि,उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं उनके परिवार को जिसमें शेषनारायण, गिरधर, गोपी जैसे पुत्र हैं दीक्षा जैसी पौत्री है,उन सबको भरे पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here