Home छत्तीसगढ़ असम में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवानों की मौत, सीएम...

असम में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवानों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक, कहा – सदैव स्मरणीय रहेगा वीर सपूतों का बलिदान

9
0

रायपुर। असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वायुसेना के पांच वीर जवानों का निधन हो गया। यह हादसा विमान की नियमित उड़ान के दौरान लैंडिंग के समय हुआ। दुर्घटना में सह-पायलट घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है।

सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि भारतीय वायुसेना के पांच वीर जवानों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति समर्पित इन वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

दुर्घटना में शहीद हुए जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। भारतीय वायुसेना ने इन सभी को कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाला वीर योद्धा बताया है। इस दुखद घटना पर देशभर में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य हस्तियों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here