Home छत्तीसगढ़ पाटेश्वर धाम में तोड़फोड़ के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन

पाटेश्वर धाम में तोड़फोड़ के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन

58
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। श्री राम सेवा सत्संग मानस समिति, मानस संघ ब्लॉक साजा एवं पाटेश्वर परिवार के संयुक्त तत्वावधान में तहसील कार्यालय पहुंचकर पाटेश्वर धाम में कथित तोड़फोड़ एवं क्षति पहुंचाए जाने के विरोध में तहसीलदार श्रीमती सरिता मढ़रिया को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र पाटेश्वर धाम में मूर्तियों को हटाने तथा दीवारों को क्षति पहुंचाने जैसी घटनाओं से अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से लाखों भक्तों के हृदय को गहरी ठेस पहुंची है तथा उनकी श्रद्धा, निष्ठा और गुरुदेव के प्रति समर्पण भावना प्रभावित हुई है।


ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से मांग की गई कि पाटेश्वर धाम में हो रही गतिविधियों को तत्काल रोका जाए तथा वहां शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म एवं हिंदू समाज की आस्था से जुड़े स्थलों के प्रति संवेदनशीलता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है और शासन को उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर राधा-कृष्ण जमात मंदिर के महंत वसंत बिहारी दास, श्री राम सेवा सत्संग मानस समिति के संयोजक अनिल सिंघानिया, मानस संघ ब्लॉक साजा के अध्यक्ष भरत साहू, संरक्षक श्रवण कुमार साहू, कोषाध्यक्ष रामजी साहू, शक्ति केंद्र-1 के अध्यक्ष लीलाधर चंद्राकर, पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रमोद सिंघानिया, गिरीश शर्मा, योगेश साहू, चंद्रशेखर राजपूत, कुमार पाल, गनेशु साहू, मनोज सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में गौभक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here