Home छत्तीसगढ़ विश्राम गृह निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

विश्राम गृह निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

12
0

 

थानखम्हरिया। साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत धमधा, जिला दुर्ग में 71.31 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले धमधा विश्राम गृह के निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधायक माननीय श्री ईश्वर साहू उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त तथा डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी माननीय श्री जितेंद्र कुमार साहू, पूर्व विधायक माननीय श्री लाभचंद बाफना, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री गोवेंद्र पटेल एवं श्री जय सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, महिला मोर्चा की पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने भूमि पूजन कर विश्राम गृह निर्माण कार्य के शुभारंभ की घोषणा की तथा क्षेत्र के विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here