चारामा/कोरर, जिला कांकेर। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न केंद्रों एवं विद्यालयों का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।भ्रमण की शुरुआत महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, भिरौद (चारामा) से हुई। यहां सितंबर 2025 से ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक प्रथम बैच में 36, द्वितीय बैच में 22 तथा वर्तमान तृतीय बैच में 26 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। केंद्र का संचालन मोबिलाइज़र श्री चरण कुमार सिन्हा एवं प्रशिक्षक श्रीमती प्रभावती साहू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इसके पश्चात विद्यालय ग्राम तेलगुड़ा (संच चारामा) का भ्रमण किया गया, जहां आचार्या दीदी लीलेश्वरी मटियारा से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा की गई।





