Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत एवं सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

नगर पंचायत एवं सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

7
0

 

थानखम्हरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत थानखम्हरिया एवं सरस्वती शिशु मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग शिविर में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चंदन अग्रवाल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की संपूर्ण जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। योग शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को अधिक ऊर्जा, एकाग्रता एवं सकारात्मकता प्रदान करता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य लखन साहू ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक उन्नति और आत्म-साक्षात्कार का भी मार्ग है। उन्होंने कहा कि समय के साथ योग का महत्व कुछ कम हुआ था, लेकिन योग गुरु स्वामी रामदेव के प्रयासों से योग जन-जन तक पहुंचा और आज 21 जून को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण, नगर पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here