थानखम्हरिया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामअवतार अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री श्री महेश अग्रवाल की अनुशंसा से जिला बेमेतरा की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर समाज के सक्रिय एवं अनुभवी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनिल सिंघानिया जिला अध्यक्ष
सुरेश सिंघानिया जिला महामंत्री

पुरुषोत्तम अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष

रौनक मुरारका

प्रतीक अग्रवाल
जारी सूची के अनुसार अनिल सिंघानिया (थानखम्हरिया) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सुरेश सिंघानिया (थानखम्हरिया) को जिला महामंत्री, पुरुषोत्तम अग्रवाल (थानखम्हरिया) को उपाध्यक्ष तथा श्रवण अग्रवाल (बेमेतरा) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार राहुल अग्रवाल (बेमेतरा) को सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में आशीष बंसल (थानखम्हरिया), संजय बंसल, रौनक मुरारका, प्रतीक अग्रवाल (थानखम्हरिया), प्रमोद सिंघानिया तथा सुनील अग्रवाल (दाढ़ी) को शामिल किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, समाज हित के कार्यों को गति देने तथा अग्रवाल समाज की एकता एवं विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है। समाजजनों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।




