Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर साजा विधायक ईश्वर साहू ने...

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर साजा विधायक ईश्वर साहू ने किया जनसंपर्क

17
0

 

ग्राम खपरी सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू ने ग्राम खपरी एवं आसपास के ग्रामों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, सम्माननीय नागरिकों एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

विधायक ईश्वर साहू ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनसंपर्क के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here