Home छत्तीसगढ़ 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी...

15 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

79
0

 

 

थानखम्हरिया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने थाना थानखम्हरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और मामले में पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसीबी को प्रधान आरक्षक द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी प्रधान आरक्षक को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि थाना थानखम्हरिया में एसीबी की यह पहली बड़ी ट्रैप कार्रवाई है। वहीं, साजा विधानसभा क्षेत्र में यह एसीबी की दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले क्षेत्र में एक पटवारी को भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
फिलहाल एसीबी की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं।
क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे रिश्वतखोरी के मामलों ने सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि कई विभागों में बिना लेन-देन के कार्य समय पर नहीं हो पाते और लोगों को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस गंभीर विषय पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here