ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया,राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित यह अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विधायक श्री साहू ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की “दो बूंद जिंदगी की” अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सभी ने अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का संकल्प लिया।



