Home छत्तीसगढ़ घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला...

घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

107
0

 

ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया, । थाना थानखम्हरिया क्षेत्र के ग्राम कोपेडबरी निवासी 41 वर्षीय मालिक राम साहू पर देर रात घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 2 जुलाई की रात लगभग 1 बजे की है। मालिक राम साहू अपने घर में सो रहे थे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए और लोहे की रॉड जैसी कठोर वस्तु से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही थाना थानखम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 331(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here