Home छत्तीसगढ़ संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और...

संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और सरदार श्री वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व पर आयोजित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

78
0

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी  की पुण्यतिथि एवं लौह पुरूष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनसंपर्क विभाग द्वारा साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आज संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने उद्घाटन किया। श्री भगत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी एवं लौह पुरूष सरदार स्व. श्री वल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदर्शनी की शुरूआत की और स्वयं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने इस प्रदर्शनी को एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि आयरन लेडी ऑफ इंडिया, देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और देश के लौह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व, और जीवन से जुड़ी विभिन्न उपलब्धियों को समझने के लिए यह प्रदर्शनी बेहद महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here