ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा की गई राजनीतिक नियुक्तियों के तहत परम श्रद्धेय राजीव लोचन महाराज को छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर थानखम्हरिया नगर सहित क्षेत्रभर में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर जनप्रतिनिधियों, गौशाला संचालकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं साजा विधायक ईश्वर साहू ने मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजीव लोचन महाराज की नियुक्ति से गौ सेवा, जनसेवा, सुशासन एवं लोककल्याण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाराज अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को गति प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि गौ सेवा के क्षेत्र में कार्यों को मजबूती मिलेगी, गौशालाओं के बेहतर संचालन एवं व्यवस्थापन के साथ-साथ प्रदेश के गौ अभयारण्यों की व्यवस्था में भी सुधार होगा। साथ ही गौपालन एवं डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी।
इस अवसर पर जामड़ी पाटेश्वर आश्रम के राष्ट्रीय संत श्री रामबालकदास जी महाराज ने भी राजीव लोचन महाराज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “गौ माता की रक्षा करना केवल सेवा नहीं, बल्कि सनातन धर्म की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इतिहास साक्षी है कि गौ रक्षा के लिए वीरों ने अपने प्राणों का भी बलिदान दिया है।”
राजीव लोचन महाराज की नियुक्ति पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल, एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, रोहित भारती, बलराम निषाद, मंडल महामंत्री घनश्याम राजपूत, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, गौतम केड़िया, जगमोहन जायसवाल, सुभाष सिंघानिया, राहुल छाबड़ा, राजेंद्र बिंदल, शिवेंद्र बिंदल, संजय पटेल, गिरधारी निर्मलकर एवं तोशु वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गौभक्तों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।




