Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार कहर: जेसीबी ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी जोरदार...

तेज रफ्तार कहर: जेसीबी ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

3
0

मनेन्द्रगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार जेसीबी ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात की है। जानकारी के मुताबिक राघवेंद्र और सागर आस्था रेस्टोरेंट से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। तभी सामने से गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मनेन्द्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सागर की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की विवेचना सहायक उप-निरीक्षक अभिषेक पांडेय कर रहे हैं। इधर घटना से नाराज मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मनेंद्रगढ़ थाने पहुंच गए और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here