Home छत्तीसगढ़ तहसील अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, नगर अध्यक्ष गिरीश मिश्रा एवं युवा मंच...

तहसील अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, नगर अध्यक्ष गिरीश मिश्रा एवं युवा मंच अध्यक्ष अपूर्व पांडे नियुक्त

65
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। जिला अध्यक्ष शिरीष शर्मा के मार्गदर्शन में स्थानीय जमात मंदिर प्रांगण में सर्व ब्राह्मण समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से तहसील एवं नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक में तहसील संरक्षक के रूप में जितेंद्र उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष महेश दुबे, तहसील महासचिव राकेश जोशी एवं मनोज शर्मा को दायित्व सौंपा गया।
नगर कार्यकारिणी में गिरीश मिश्रा को नगर अध्यक्ष तथा ईश्वर तिवारी को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं युवा मंच की कार्यकारिणी में अपूर्व पांडेय को युवा मंच अध्यक्ष, मनोज तिवारी एवं हरिओम उपाध्याय को युवा मंच उपाध्यक्ष तथा अभिषेक चौबे को युवा मंच सचिव बनाया गया।
सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रबल मिश्रा एवं आयुष शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं पुरोहित मंच के प्रभारी अध्यक्ष का दायित्व जितेंद्र तिवारी को सौंपा गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि तहसील स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए आगामी बैठक 2 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। उपस्थित समाजजनों ने समाज को एकजुट एवं संगठित रखते हुए आपसी सहयोग से आगे बढ़ाने तथा संगठन की गतिविधियों को निरंतर सक्रिय बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विजय मिश्रा, गोलू दुबे, देवानंद त्रिपाठी, देवेंद्र शर्मा, आदर्श जोशी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। बैठक को सर्व ब्राह्मण समाज का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here