हमीरपुर के दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ावे की चांदी के रिकॉर्ड में विभागीय ऑडिट के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार 110 ग्राम चांदी को स्टॉक रजिस्टर में केवल 11.099 ग्राम दर्ज किया गया। रिकॉर्ड में करीब 99 ग्राम का अंतर मिलने पर मंदिर प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन ऑडिट पूरा होने तक कोई जवाब नहीं मिला।
उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में चढ़ावे के रूप में प्राप्त चांदी के रिकॉर्ड में एक गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। विभागीय ऑडिट में यह खुलासा हुआ है कि एक श्रद्धालु द्वारा दान की गई 110 ग्राम चांदी को मंदिर के स्टॉक रजिस्टर में मात्र 11.099 ग्राम दर्ज किया गया। इस प्रकार, लगभग 99 ग्राम चांदी का हिसाब रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया, जिससे पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
जवाबदेही और पारदर्शिता पर सवाल
इस घटना से यह सवाल उठता है कि आखिर 110 ग्राम चांदी की जगह स्टॉक रजिस्टर में इतनी कम मात्रा किस आधार पर दर्ज की गई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। दान में प्राप्त सामग्री के रिकॉर्ड में इस तरह की बड़ी चूक न केवल श्रद्धालुओं के विश्वास को ठेस पहुंचाती है, बल्कि मंदिर के प्रबंधन और वित्तीय पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।