Home छत्तीसगढ़ *थाना भाठापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरेंगा से ग्राम रोहरा के मध्य...

*थाना भाठापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरेंगा से ग्राम रोहरा के मध्य लूट की घटना

10
0

 

ब्यूरो चीफ संतोष साहू

भाटापारा। को प्रातः लगभग 09:30 बजे प्रार्थी बलराम सोनी ग्राम तरेंगा से ग्राम रोहरा प्रतिदिन की तरह ज्वेलरी दुकान के लिए अपनी मोटर सायकल से अकेले निकला था, कि रास्ते मे सुनसान जगह पर लगभग 09:45-10:00 बजे के बीच अज्ञात आरोपीगण 2 बाइक से विपरीत दिशा से आकर प्रार्थी की गाड़ी रुकवाकर थैले में रखे दुकान के सोना चांदी (थैले के अंदर रखे जेवर की कुल मात्रा एवं कीमत के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है) को तथाकथित बंदूक की नोंक पर लूटकर फरार हो गए है ।*

प्रारंभिक पूछताछ पर प्रार्थी के पास लूटे गए जेवर का किसी प्रकार का कोई बिल नही है, जिस पर जेवर के संबंध में तस्दीक किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना भाटापारा ग्रामीण, शहर, सिमगा, पु.स केंद्र लिमतरा, सुहेला, हथबंद एवं आसपास की पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध आरोपियों के भागने के संभावित रास्ते मे अलग अलग दिशा में नाकाबंदी लगा दिया गया है । मौके पर थाना भाटापारा ग्रामीण की टीम और साइबर सेल की टीमें आरोपियों के संबंध में जानकारी एवं पता तलाश में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा ग्राम तरेंगा से ग्राम रोहरा के मध्य एवं इसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जानकारी पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here