Home छत्तीसगढ़ पटरियों पर पानी भरने से 5 ट्रेनें रद्द, कई बीच रास्ते में...

पटरियों पर पानी भरने से 5 ट्रेनें रद्द, कई बीच रास्ते में फंसी

8
0

 

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जंक्शन पर मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। स्टेशन परिसर और यार्ड में रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं, जिसके कारण आज रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रैक पर जलभराव के कारण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने कई मेमू ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा क्योंकि रेलवे ने पांच ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में ​बिलासपुर-कोरबा मेमू (68734 एवं 68733),​बिलासपुर-रायपुर मेमू (68719 एवं 68745),​रायपुर-बिलासपुर मेमू (68746) अप एंड डाउन शामिल है। वहीं कई ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है। जिसमें ​रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68735): यह ट्रेन अपने गंतव्य बिलासपुर तक न पहुँचकर चांपा स्टेशन पर ही समाप्त कर दी गई है। ​बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68738): यह ट्रेन बिलासपुर के बजाय चांपा स्टेशन से रायगढ़ के लिए रवाना की गई है। रायपुर-बिलासपुर मेमू (68728): इस ट्रेन को बिलासपुर न लाकर दाधापारा से ही वापस रायपुर के लिए मोड़ दिया गया है। वहीं रेलवे ने कहा है कि बिलासपुर यार्ड में पानी भरने से सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्था प्रभावित हुई है। वर्तमान में ट्रैक से पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले हेल्पलाइन नंबर या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जरूर देख लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here