Home छत्तीसगढ़ जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं:उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत...

जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं:उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

9
0

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार देर रात 3 बजे भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड आ गई। इससे धारहाल नदी उफान पर है और न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भर गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं। उधर, पुंछ में रातभर हुई भारी बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं।

देश में मानसून के दूसरी बार एक्टिव होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी है। रविवार को भी उत्तराखंड और सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, शनिवार को लैंडस्लाइड के बाद उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े-खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया।

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार की शाम मौसम अचानक बदल गया। यहां धुंध छा गई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले और पीर पंजाल क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश व बादल फटने की घटनाओं के बाद मनावर नदी उफान पर है।

झारखंड के रांची में शनिवार को भारी बारिश हुई। इस बीच एक रिक्शा चालक और उसमें बैठी सवारी प्लास्टिक शीट से खुद को ढंके हुए नजर आई।

उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को इसी पानी से भरी सड़क से होकर गुजरना पड़ा।

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के ऊपर एक बार फिर मानसूनी बादल छाए हुए नजर आए। यूपी में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रयागराज में जलस्तर बढ़ने से उफान पर बहती गंगा नदी ने सभी घाटों को डुबो दिया है।

असम में इन दिनों बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुवाहाटी में लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here