Home छत्तीसगढ़ दिव्य भाव चातुर्मास अनुष्ठान महोत्सव के लिए नगर में वितरित किए गए...

दिव्य भाव चातुर्मास अनुष्ठान महोत्सव के लिए नगर में वितरित किए गए आमंत्रण पत्र

15
0

 

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 तक सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा में दिव्य भाव चातुर्मास अनुष्ठान महोत्सव का आयोजन सभा दंडी स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थापित हो रहे इस भव्य एवं ऐतिहासिक सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यह धाम श्रद्धा, आस्था एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है।

विशेष बात यह है कि महोत्सव के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का भी शुभ आगमन होगा। वे चातुर्मास अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे तथा अपने दिव्य प्रवचनों एवं कथा के माध्यम से धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति का अमृतपान कराएंगे।

महाराज श्री के निर्देशानुसार नगर में घर-घर जाकर महोत्सव के आमंत्रण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं से परिवार सहित चातुर्मास महोत्सव में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने तथा पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया गया।

आमंत्रण पत्र वितरण अभियान में प्रमुख रूप से संरक्षक श्री अनिल सिंघानिया, मानस महासंघ अध्यक्ष श्री भरत साहू, श्री रामजी साहू एवं श्री मनोज सिन्हा उपस्थित रहे। सभी ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में चातुर्मास महोत्सव में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here