Home छत्तीसगढ़ स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन

5
0

सक्ती – अविभाजित मध्यप्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, अजातशत्रु जननायक स्व.बिसाहू दास महंत जी की 48 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जुलाई 2026 को मातृ शिशु अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में सुबह 9:30 बजे श्रद्धांजलि सभा,फल वितरण तथा सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया गया है । जहां स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा एवं मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किया जाएगा । सेवा निवृत्त शिक्षकों को सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा । सुबह 10.30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कचहरी परिसर सक्ती में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया है । कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने संबंधित जनों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here