Home छत्तीसगढ़ करेंट के चपेट में आने से ग्रामीण महिला की मौत

करेंट के चपेट में आने से ग्रामीण महिला की मौत

6
0

 

थानखम्हरिया। समीपस्थ ग्राम गुवारा में बुधवार की सुबह खेत में काम करने गयी एक ग्रामीण महिला की करेंट के चपेट में आने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मृतका का पैर फिसलने से कम ऊंचाई से गये बिजली के खुले सर्विस तार के संपर्क में आने से उक्त घटना घटी।ग्रामीणों के सहयोग से अचेत अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाॅ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुॅची और शव का पंचनामा कराकर मरच्युरी भेज दिया जहाॅ पोस्टमार्टम पश्चात् शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को ग्रामीणों और परिजनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।पुलिस मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका मनीषा यादव पति सीताराम यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम गुवारा अपने खेत में कृषि कार्य के लिए गयी हुयी थी। जमीन में नमी होने के कारण उसका पैर फिसला और वह सम्हलने की कोशिश में समीप से ही कम ऊंचाई पर गुजरे सर्विस तार के संपर्क में आ गयी जिससे वह झुलस गयी। आनन-फानन में मृतका को अचेत अवस्था में शासकीय अस्पताल लाया गया जहाॅ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतका की 5 संतानें हैं जिनके परवरिश की समस्या खड़ी हो गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here