Home छत्तीसगढ़ एक्स यूजर्स की हो गई मौज, कंपनी ने लॉन्च किया बिल्कुल नया...

एक्स यूजर्स की हो गई मौज, कंपनी ने लॉन्च किया बिल्कुल नया एंड्रॉयड ऐप, अब सुपरफास्ट स्पीड में दौड़ेगा अकाउंट

4
0

नई दिल्ली  । अगर आप भी अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर ङ्ग (पहले ट्विटर) का इस्तेमाल करते हुए स्लो स्पीड, लिंक न खुलने और बार-बार हैंग होने जैसी समस्याओं से परेशान थे, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सालों की शिकायतों के बाद आखिरकार कंपनी ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ङ्ग ऐप का बिल्कुल नया और दमदार वर्जन रिलीज कर दिया है। इसे सिर्फ एक सामान्य अपडेट की तरह पेश नहीं किया गया है, बल्कि जड़ से दोबारा बनाया गया है ताकि आपको सुपरफास्ट स्पीड, शानदार नोटिफिकेशन अलर्ट और मक्खन जैसी स्मूथ स्क्रॉलिंग का बेहतरीन अनुभव मिल सके। यह नया ऐप गूगल प्ले स्टोर (त्रशशद्दद्यद्ग क्कद्यड्ड4 स्ह्लशह्म्द्ग) पर दुनिया भर के यूजर्स के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो चुका है।
जड़ से खत्म की गई पुरानी समस्याएं
कंपनी के मुताबिक, इस नए एंड्रॉयड ऐप को धीरे-धीरे अपडेट करने के बजाय एकदम बेसिक स्तर (शुरू से) से डेवलप किया गया है। ङ्ग का कहना है कि इसके नए आर्किटेक्चर को तैयार करने का मुख्य मकसद लंबे समय से चली आ रही परफॉर्मेंस की समस्याओं को हमेशा के लिए खत्म करना है। पिछले साल एंड्रॉयड यूजर्स को ऐप चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिनमें स्लो लोडिंग और शेयर्ड लिंक से पोस्ट लोड न होने जैसी कमियां शामिल थीं। अब नए डिजाइन के साथ भविष्य में नए फीचर्स को जोडऩा भी काफी आसान हो जाएगा।
आईफोन (द्बह्रस्) को सीधे टक्कर देने की तैयारी
एंड्रॉयड ऐप को पूरी तरह से बदलने की यह शुरुआत पिछले साल तब हुई थी, जब ङ्ग प्रबंधन ने खुद यह स्वीकार किया था कि उनका एंड्रॉयड वर्जन आईफोन (द्बह्रस्) वर्जन की तुलना में काफी पीछे रह गया है। इस भारी अंतर को मिटाने के लिए कंपनी ने एक खास ‘डेडिकेटेड एंड्रॉयड इंजीनियरिंग टीमÓ का गठन किया था। ङ्ग के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने इसे कंपनी के सबसे बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में से एक बताया है। उन्होंने दावा किया है कि इस नए ऐप में यूजर्स को बेहद स्मूथ नेविगेशन, झटके से पेज लोड होने की स्पीड और पहले से कहीं बेहतर रिस्पॉन्स मिलेगा।
भविष्य में आने वाले हैं कई और धांसू फीचर्स
भले ही ङ्ग का यह नया और तेज ऐप लॉन्च हो गया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसे और ज्यादा परफेक्ट बनाने का काम अभी भी जारी है। कंपनी की योजना पुराने और कम रैम वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर भी इसकी परफॉर्मेंस को सुधारने और इसके लोकप्रिय लाइव ऑडियो फीचर ‘स्पेसेसÓ (स्श्चड्डष्द्गह्य) के लिए बेहतरीन सपोर्ट जोडऩे की है। इसके अलावा, आने वाले दिनों में एंड्रॉयड यूजर्स को नया वीडियो एडिटर, वीडियो रिएक्शन, कैशटैग (ष्टड्डह्यद्धह्लड्डद्दह्य) और कस्टम टाइमलाइन जैसे कई शानदार फीचर्स भी मिलने वाले हैं, जो ङ्ग के बड़े प्रोडक्ट रोडमैप का अहम हिस्सा हैं।
00

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here