Home देश शख्स ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट,...

शख्स ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगाई फांसी; सुसाइड नोट में खुला राज

7
0

मैसूरु  । कर्नाटक के मैसूरु से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने गहरी साजिश रचते हुए पहले अपनी ही पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से जान ले ली, और फिर खुद भी फंदे पर झूलकर खौफनाक अंत चुन लिया। एक ही झटके में पूरे हंसते-खेलते परिवार के खत्म होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को मौके से एक हैरान करने वाला सुसाइड नोट भी मिला है, जिसने इस पूरे हत्याकांड को और भी रहस्यमयी बना दिया है। इस सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी के कागजात और तिजोरी की चाबियों को लेकर किए गए खुलासे ने पुलिस को जांच के नए एंगल पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
3 दिन पहले मां को घर से भेजा, फिर रची मौत की स्क्रिप्ट
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 39 वर्षीय हरीश के रूप में हुई है। उसने अपनी 37 साल की पत्नी निश्चिता, 8 साल की बेटी रक्षा और 4 साल के बेटे नक्शा को मौत की नींद सुला दिया। यह वारदात हुंसूर शहर के न्यू मारुति लेआउट की है। शुरुआती तफ्तीश में यह बात साफ हो गई है कि हरीश ने इस वारदात को अचानक अंजाम नहीं दिया, बल्कि इसकी पूरी प्लानिंग की थी। साजिश के तहत ही उसने तीन दिन पहले अपनी मां को दादी के घर भेज दिया था ताकि वह घर पर अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर सके। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में हरीश ने खुद लिखा था कि उसका शव ऊपर के कमरे में फंदे से लटकता मिलेगा। इसके अलावा, उसने तिजोरी में रखे प्रॉपर्टी के महत्वपूर्ण कागजात और चाबियों का जिक्र करते हुए पुलिस से गुजारिश की है कि इन्हें नोट में बताए गए एक खास व्यक्ति को सौंप दिया जाए।
आर्थिक तंगी या कोई गहरा राज? हर एंगल की हो रही पड़ताल
आखिर हरीश ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी तह तक जाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि हरीश एक बीमा कंपनी की व्हीकल रिकवरी यूनिट में काम करता था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह भारी वित्तीय संकट (आर्थिक तंगी) से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला किया। हालांकि, हुंसूर सिटी पुलिस महज आर्थिक तंगी की थ्योरी पर रुकने को तैयार नहीं है। सुसाइड नोट में चाबी और अहम दस्तावेज किसी ‘तीसरे व्यक्तिÓ को सौंपने की बात ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस अब इस एंगल से भी गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस सामूहिक हत्याकांड के पीछे कोई और बड़ा राज या किसी बाहरी शख्स का दबाव तो नहीं था। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि इस खौफनाक वारदात की असली सच्चाई सामने आ सके।
00

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here