गरियाबंद। ग्राम पंचायत बरबाहरा के निवासी ने अपने घर के सामने स्थित क्षतिग्रस्त एवं जाम नाली की मरम्मत और सफाई कराने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच को आवेदन सौंपा है।
आवेदन में बताया गया है कि घर के सामने की नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त और जाम होने के कारण उसमें गंदा पानी जमा रहता है। इससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है तथा साँप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का घर के आसपास आना-जाना बढ़ गया है, जिससे परिवार की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि गंदे पानी के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ने सरपंच से जनहित और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाली की शीघ्र सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदगी, बीमारियों और संभावित दुर्घटनाओं से राहत मिल सके। अब ग्रामीणों की नजर पंचायत प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।




