नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि सरकार हर विषय की निष्पक्ष जांच कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान नितिन नबीन ने कहा कि सरकार त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिले।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री कोई संकल्प लेते हैं तो उसे पूरा करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है। उनके अनुसार, सरकार न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है।
भाजपा अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय आया है जब विभिन्न मुद्दों को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने की संभावना है।
00




