Home छत्तीसगढ़ मनेन्द्रगढ़ में छात्रों का फूटा गुस्सा, ‘छात्र अधिकार बचाओ आंदोलन’ का शंखनाद

मनेन्द्रगढ़ में छात्रों का फूटा गुस्सा, ‘छात्र अधिकार बचाओ आंदोलन’ का शंखनाद

7
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में छात्रों का गुस्सा फूटा है। खेड़िया टॉकीज चौक में युवाओं ने ‘छात्र अधिकार बचाओ आंदोलन’ का शंखनाद किया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे हुए हैं। छात्रों ने रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘शिक्षा का व्यापार बंद करो’ समेत सरकार और सिस्टम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठी। इस मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here