Home छत्तीसगढ़ सक्ती जिला अस्पताल प्रभारी सिविल सर्जन एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार,...

सक्ती जिला अस्पताल प्रभारी सिविल सर्जन एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

10
0

करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई गुरुवार की रात डभरा कॉलेज मोड़ के पास की गई। एसीबी के अनुसार, गंगा प्रसाद रत्नाकर जो सीएमएचओ कार्यालय पोरथा में पदस्थ हैं। वे फरवरी 2026 से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मई और जून 2026 का वेतन डेटा (पे-डेटा) सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में प्रभारी सिविल सर्जन फरवरी से जून तक के पांच माह के लिए 20-20 हजार रुपये कुल 1 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here