Home छत्तीसगढ़ सांप कांड के बाद अब जौनपुर में खूनी खेल, पत्नी ने प्रेमी...

सांप कांड के बाद अब जौनपुर में खूनी खेल, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सोते पति का घोंटा गला; वारदात के बाद दोनों फरार

6
0

जौनपुर । उत्तर प्रदेश में अवैध संबंधों के चलते एक के बाद एक खौफनाक वारदातों का सिलसिला जारी है। हाल ही में मेरठ में पति को सांप से डसवाकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया था, और अब जौनपुर में भी प्रेम प्रसंग के चलते एक पति को अपनी जान गंवानी पड़ी है। यहां बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड संख्या आठ में शुक्रवार की रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
रात के अंधेरे में गमछे से घोंटा गला
मृतक के पिता लालजी गौतम द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, उनका 27 वर्षीय बेटा चंद्रदीप शुक्रवार रात रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। रात करीब 11 बजे के बाद उसकी पत्नी वंदना ने अपने मायके (बदलापुर के गजाधरपुर निवासी) के प्रेमी राजेश कुमार को घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर गहरी नींद में सो रहे चंद्रदीप के गले में गमछा कसकर उसका दम घोंट दिया। हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई।
प्रेम प्रसंग के एंगल से पुलिस की तेज कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला अवैध प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी वंदना और उसके प्रेमी राजेश कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
मेरठ में भी प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराया था ‘सांप कांडÓ
गौरतलब है कि हाल ही में मेरठ में भी अवैध संबंधों के चलते ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। वहां बहसूमा के भंडोरा गांव में दामिनी नामक महिला ने अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर पति अतुल को मौत के घाट उतार दिया था। दामिनी ने 16 जुलाई की रात पति को दूध में नींद की 10-12 गोलियां देकर सुला दिया और फिर रात दो से तीन बजे के बीच उसके बिस्तर पर जहरीला सांप छोड़ दिया था। इंटरनेट पर पतियों की हत्या के तरीके खोजकर अंजाम दिए गए इस ‘सांप कांडÓ ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी।

00

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here