अनुपम खेर की कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला अपने सीक्वल के साथ सिनेमाघरों में जल्द लौटेगी। साल 2006 में आई पहली किस्त की यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। यही कारण है कि जब दूसरी किस्त का ऐलान हुआ तो फैंस की खुशी सांतवें आसमान पर पहुंच गई। एक और खुशखबरी यह है कि सीक्वल में सभी पुराने चेहरों की वापसी होगी। इस बीच, खोसला का घोसला 2 की रिलीज तारीख का ऐलान किया गया है।
खोसला का घोसला 2 की आधिकारिक रिलीज तारीख का ऐलान सोशल मीडिया पर किया गया है। यह फिल्म इसी साल रक्षाबंधन के मौके पर दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रशांत भागिया के निर्देशन में बन रही फिल्म की रिलीज तारीख 28 अगस्त, 2026 तय हुई है, जिससे फैंस उत्साहित हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हीरेमठ और राज हीरेमठ ने मिलकर किया है।
खोसला का घोसला 2 के जरिए मूल फिल्म के कई कलाकार दोबारा वापसी कर रहे हैं जिसकी झलक समय-समय पर सोशल मीडिया पर मिलती रही है। अनुपम खेर अपने चर्चित किरदार कमल किशोर खोसला के रूप में दोबारा नजर आएंगे। बोमन ईरानी को खुराना वाले दबंग किरदार में देखा जाएगा। उनके अलावा, रणवीर शौरी, तारा शर्मा, परवीन डबास भी सीक्वल का हिस्सा होंगे। साल की शुरुआत में, अनुपम ने बताया था कि फिल्म का 90त्न काम पूरा हो चुका है।
००




