Home छत्तीसगढ़ AI से हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों पर रोक की मांग, बजरंग...

AI से हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों पर रोक की मांग, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

6
0

AI के माध्यम से धार्मिक आस्था से जुड़े कथित आपत्तिजनक कंटेंट पर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है। रायपुर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई और प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।

एआई के जरिए हिंदू देवी-देवताओं की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें और प्रतिमाएं तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का मुद्दा अब प्रशासन तक पहुंच गया है। इस मामले को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ऐसे कंटेंट पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि हाल के दिनों में AI तकनीक का इस्तेमाल कर देवी-देवताओं के कथित रूप से आपत्तिजनक और विवादित चित्र व प्रतिमाएं तैयार कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही हैं। संगठन का कहना है कि इस तरह की सामग्री से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और समाज में असंतोष की स्थिति पैदा हो सकती है।

संगठन ने अपने ज्ञापन में कहा कि सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसलिए इस मामले में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो बजरंग दल इस मुद्दे को लेकर आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here