Home छत्तीसगढ़ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ली समीक्षा बैठक, बोले– सेवा, शिद्दत और...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ली समीक्षा बैठक, बोले– सेवा, शिद्दत और संकल्प से बेमेतरा को बनाएं प्रदेश का अग्रणी जिला

36
0

 

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सेवा, शिद्दत और संकल्प के साथ कार्य करते हुए बेमेतरा को विकास के हर क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी जिला बनाने का आह्वान किया।

श्री साव ने कहा कि अधिकारी जनसेवक की भावना से कार्य करें और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पूर्व नियोजित कार्ययोजना, नियमित आत्ममूल्यांकन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना ही एक सफल अधिकारी की पहचान है।

बैठक में मानसून के मद्देनज़र किसानों को पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं जल संचयन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन की योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर उनके सुचारु संचालन पर भी जोर दिया गया।

उप मुख्यमंत्री ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित अन्य निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, व्यापक वृक्षारोपण, वर्षा जल संग्रहण, तालाबों एवं नहरों के जीर्णोद्धार, पार्कों के विकास तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी बल दिया।

शिक्षा एवं खेल गतिविधियों की समीक्षा करते हुए श्री साव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के साथ पूर्ण करने तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर गंभीरता से अमल करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आश्वस्त किया कि विकसित बेमेतरा के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, पेयजल एवं रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

बैठक में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, जिला अध्यक्ष अजय साहू, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here