जब रायपुर के वृन्दावन हॉल में एक अनोखा दिव्यांग बहनों का तीज मिलन उत्सव और सम्मान समारोह श्रीमती शुभांगी आपटे द्वारा आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में दृष्टिहीन,मूक, बधीर और डिसेबल 21 बहनों को स सम्मान आमंत्रित किया गया।
सभी को चंदन का टीका और गजरे लगाकर स्वागत किया फिर उन्हीं बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।फिर उनको साड़ी,बैग,नारियल,हनुमान चालीसा,कछुआ रुमाल सहित,सोलह श्रृंगार का सामान भेंट में दिया।खचाखच भरे हॉल में बहुत ही भावुक वातावरण रहा।इस गरिमामय आयोजन में पद्मश्री बुदरी ताती जी,रायपुर कलेक्टर सर माननीय गौरवसिंग जी,डॉ उदयभान सिंग, बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा जी, महिला आयोग की अध्यक्ष ममता
साहू जी और आकाशवाणी के उद्घोषक दीपक हटवार सहित अन्य गणमान्य माननीय उपस्थित रहे।मेरे सभी मित्रों ने बहुत सहयोग दिया।सबने कहा कि ये सोच बहुत अच्छी है कि अपने दिव्यांग बहनों के साथ तीज मनाई।बिना किसी तामझाम के सब बहनों के साथ हमने कार्यक्रम का आनंद लिया वो सभी बहुत हो खुश होकर वहां से गई।हमने ये देखा कि सभी बहनें हमसे ज्यादा टैलेंटेड और आत्मविश्वास से भरपुर है,उनमें कुछ करने की ललक है। मेरी यही इच्छा थी कि उनको स्टेज दिया जाय और हम सफल हुए।मेरे द्वारा यह अभियान सम्पन्न हुआ ये ईश्वर का ही आशीर्वाद है



