Home छत्तीसगढ़ दिल्ली प्रवास से लौटे विधायक ईश्वर साहू का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य...

दिल्ली प्रवास से लौटे विधायक ईश्वर साहू का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

65
0

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने किया आत्मीय अभिनंदन

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खमरिया, । साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू के दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटने पर रायपुर एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उनके प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और उत्साह जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्रेम और सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है तथा वे सदैव क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे।

रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here