Home छत्तीसगढ़ शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत; खेत में...

शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत; खेत में रोपा लगाने के दौरान हुआ था विवाद, आरोपी पति फरार

7
0

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम ठाड़पखना में खेत में रोपा लगाने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम ठाड़पखना में खेत में रोपा लगाने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, ठाड़पखना निवासी गंगोत्री बाई मंझवार (35) शनिवार को अपने पति जगमोहन मंझवार के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी। परिवार के अन्य सदस्य भी खेत में मौजूद थे। बताया गया कि पति-पत्नी दोनों ने शराब का सेवन किया था। दोपहर करीब एक बजे परिवार के अन्य लोग खेत से लौट गए। इसके बाद खेत में गंगोत्री, जगमोहन और ज्योति मंझवार मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, कुछ देर बाद गंगोत्री और जगमोहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जगमोहन ने गंगोत्री के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। घटना देख रही ज्योति मंझवार अपनी करीब डेढ़ साल की बच्ची को लेकर लगभग दो बजे घर पहुंची और परिजनों को खेत में हुई मारपीट की जानकारी दी।
शाम करीब 4:30 बजे गांव के एक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी कि गंगोत्री खेत की मेड़ के पास बेहोशी की हालत में पड़ी है और जगमोहन भी वहीं मौजूद है। परिजन मौके पर पहुंचे और गंगोत्री को घर लेकर आए। परिजनों ने महिला से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में उसकी मौत हो गई। महिला के चेहरे, सिर और माथे पर चोट के निशान पाए गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद बांगो पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना की प्रत्यक्षदर्शी ज्योति मंझवार ने अपने बयान में जगमोहन द्वारा गंगोत्री से मारपीट किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here