Home छत्तीसगढ़ “अकलतरा शिविर समापन”

“अकलतरा शिविर समापन”

22
0

 

अग्र- सेवा -सोसायटी रायपुर तथा भवानी -जन -सेवा- समिति अकलतरा के संयुक्त तत्वावधान में 6-8-2026 से चार दिवसीय तोतले बच्चों का निशुल्क शिविर
पंच देव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
जिसका आज 9-8-2026 को समापन समारोह किया गया।

शिविर में टोटल 34 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था लेकिन शिविर में केवल 27 बच्चों ने भाग लिया।आवाज सुधार में 24बच्चों को 100% लाभ मिला।
3 बच्चों को 50% का लाभ मिला।

सर्व समाज के बच्चों की उम्र 4 साल से 26 साल तक थी। सभी बच्चे गांव बलोदा, चांपा, कापन,खोखरा,नैला कोसमंदा, जर्वे,बरगवां,गतवा जिला जांजगीर, गांव मड्ई, जलसो जिला बिलासपुर,खरसिया जिला रायगढ़, कुसमुंडा जिला कोरबा तथा अकलतरा लोकल क्षेत्र से आए थे।

वाणी सुधार से सभी बच्चों के अभिभावक बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। ट्यूटर सत्यनारायण मित्तल ने सभी अभिभावकों को प्रिंट कागज देते हुए – घर पर 20/25 दिन प्रेक्टिस करने की सलाह देते हुए वाणी सुधार के तौर तरिके भी बताए।

मंच पर संरक्षक श्री हरी किशन जी,अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जी केडिया, श्री नवल किशोर जी केडिया,श्री सतीश कुमार जी केडिया, श्री सुशील कुमार जी गुप्ता – अ0 भा0 मारवाड़ी महिला समिति अकलतरा की अध्यक्ष श्रीमती – राज दुलारी केडिया, रजनी देवी केडिया, ज्योती शर्मा, सपना अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल विराजमान थे।

महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर सभी अतिथियों ने माल्यार्पण, धूप दीप जलाकर विधीवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री प्रकाश चंद जी केडिया ने बताया कि मै अपने जीवन में एक अद्भुत, अनोखा शिविर देख रहा हूं जिसका रिजल्ट बेहद खुशनुमा और आश्चर्यजनक है, हर साल यंहा ऐसा शिविर लगना चाहिए।

महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती राज दुलारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमे क्या- किसी को भी विश्वास नहीं होता
20/20 मिनट मात्र तीन दिन के शिविर में वाणी सुधार हो सकता है। वास्तव में ये गोड गिफ्ट है।

मंच का संचालन नवल किशोर जी केडिया कर रहे थे।
तत्पश्चात सत्यनारायण मित्तल को मंच पर बच्चों कीआवाज का डैमो दिखाने आमंत्रित किया गया।

मंच पर ट्यूटर सत्यनारायण मित्तल ने 4 बच्चों की आवाज का डैमो दिखाया जो बहुत ही अच्छा था। सारांश 8 साल के पिता संदीप (नैला) ने बताया कि मुझे उम्मीद नहीं थी मात्र दो शिफ्ट में मेरा बेटा इतना साफ सुथरा बोल सकता है। आप सभी का आभार व्यक्त करने को मेरे पास शब्द नहीं हैं।

मंच पर श्री प्रकाश चंद जी केडिया तथा श्रीमती राज दुलारी केडिया ने श्री फल,शाल तथा राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट कर ट्यूटर सत्यनारायण मित्तल को सम्मानित किया , साथ ही आदरणीय अतिथियों ने अपने कर कमलों से सभी बच्चों का( गिफ्ट प्रदान कर) उत्साह वर्धन किया।

श्री नवल किशोर जी केडिया ने
आए हुए सभी आदरणीय अतिथियों का, श्रोता दिर्घा में बैठे आदरणीय सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर समापन की घोषणा कर सभी को जलपान के लिए सादर आमंत्रित किया।

भवानी जन सेवा समिति अकलतरा के द्वारा मानव सेवा के लिए निशुल्क शिविर लगाने तथा ट्यूटर सत्यनारायण मित्तल के लिए रहने,खाने पीने की अच्छी व्यवस्था के लिए अग्र सेवा सोसायटी रायपुर समिति के सभी पदाधिकारी गण का आभार व्यक्त करती है।

बच्चे देश का भविष्य हैं
इनकी आवाज बुलंद करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here