Home छत्तीसगढ़ मारवाड़ी सेवा मंच ने किया कांवड़ यात्रियों का स्वागत

मारवाड़ी सेवा मंच ने किया कांवड़ यात्रियों का स्वागत

25
0

 

महाराणा प्रताप भवन में जलपान एवं विश्राम की व्यवस्था, नगर में जगह-जगह हुआ अभिनंदन

ब्यूरो चीफ : अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। सावन मास के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन एवं जलाभिषेक कर लौट रहे शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों का थान खमरिया नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

नगर की जय मां शीतला कांवड़ समिति, वार्ड क्रमांक 7 एवं 9 तथा पटेल समाज द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विगत 10 वर्षों से पटेल समाज द्वारा निरंतर कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने भोरमदेव पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और वापस लौटने पर नगरवासियों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।

मारवाड़ी सेवा मंच की ओर से महाराणा प्रताप भवन में कांवड़ यात्रियों के लिए जलपान एवं विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई। मंच के सदस्यों ने शिवभक्तों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनकी सेवा की। नगर भ्रमण के दौरान भी विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्रियों का पुष्प एवं जयकारों के साथ अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पूरा वातावरण ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ यात्री इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहे।

मारवाड़ी सेवा मंच के सदस्यों ने बातचीत के दौरान कहा कि सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ यात्रियों के स्वागत एवं सेवा का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

पटेल समाज के सदस्यों ने कहा कि कांवड़ यात्रा पिछले 10 वर्षों से श्रद्धा और एकजुटता के साथ आयोजित की जा रही है। पूरा समाज एकजुट होकर शिवभक्तों का स्वागत करता है और उनकी श्रद्धा को नमन करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here