ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। बोरी मंडल में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू एवं पूर्व विधायक व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की।
इस अवसर पर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और अखंडता का संदेश देते हुए निकाली गई।
कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” का संदेश देते हुए देश की आन-बान-शान तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




