“हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक हुए शामिल
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा साजा मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, मूलचंद शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा, ज्वाला सिंह राजपूत, शौर्यजीत सिंह, बुलाक साहू, साजा मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता सोनू पटेल, हरिशंकर टावरी, जिला जनपद सदस्य परमेश्वर वर्मा, जिला पंचायत बेमेतरा के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल, देवरबीजा मंडल अध्यक्ष सेवकराम साहू, महामंत्री हेमलाल देवांगन, सरपंच नलेश साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखेन यादव, मंडल अध्यक्ष नमन देवांगन, चंद्रिका साहू, राजकुमार राजपूत, देवरबीजा सचिव चिंताराम निषाद, जिला युवा मोर्चा मंत्री लीलाराम साहू, पिंटू देवांगन एवं सोहन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यात्रा में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।




