बता दें कि मालती किन्नर कोरबा में किन्नर समाज की मजबूत आवाज थी। उन्होंने समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक पहचान जैसे कई मुद्दों को लेकर भी वे सक्रिय रहीं। जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में भाग लेना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा।मालती किन्नर ने धीरे से राजनीति में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने कोरबा नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर महापौर पद का चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें चुनाव में जीत नहीं मिली। बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जुड़कर संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी संभालीं और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई।