छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से रायपुर से समेत कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से रायपुर से समेत कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अगस्त को उत्तरी इलाकों के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर सहित 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया के लिये बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अवदाब सक्रिय
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बना अवदाब धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। 17 अगस्त तक यह उसी इलाके में एक्टिव रहा। अगले 24 घंटों के दौरान पहले उत्तर-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से होकर गुजरने की संभावना है।

कोरबा में सबसे ज्यादा बारिश
सबसे ज्यादा बारिश 17 सेमी वर्षा कोरबा में हुई है। कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेमी, अजगरबहार में 9 सेमी, जबकि डौंडीलोहारा में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। ओडगी, रायपुर शहर, रायपुर, छाल और कापू में 6-6 सेमी वर्षा हुई। वहीं लाल बहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा और दर्री में 5-5 सेमी, जबकि कुमरदा, बागबाहर, जनकपुर भरतपुर और उदयपुर में 4-4 सेमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। इसके अलावा लवन, लैलूंगा, रघुनाथनगर, धमतरी, छुरिया, मैनपाट, डौंडी, माना-रायपुर-एपी, लटोरी, घरघोड़ा, करतला, केल्हारी, तमनार और मरीं बांग्ला देवरी में 3-3 सेमी वर्षा हुई। प्रदेश के अनेक अन्य स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई।