Home छत्तीसगढ़ नागेश्वर निर्मलकर के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नागेश्वर निर्मलकर के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

3
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी नागेश्वर निर्मलकर (26) का दुखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 20 अगस्त को स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। नागेश्वर निर्मलकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता छेदुलाल निर्मलकर के ज्येष्ठ पुत्र तथा योगेश्वर निर्मलकर के भ्राता थे।

नागेश्वर के निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित नगरवासियों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने नागेश्वर निर्मलकर के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here